सेना का हेलीकॉप्टर पहुँचते ही बाढ़ में फंसे लोगों की जान में जान आयी Viral Video || STVN INDIA ||


 

शिवपुरी जिले के बैराड़ में फंसे हुए ग्रामीणों को पानी रुक जाने के बाद हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू पर गांव से बाहर निकाला गया है। इसके अलावा एनडीआरएफ की टीम द्वारा भी गांव में रेस्क्यू करते हुए कई ग्रामीणों को बाहर निकालने में सफलता मिली है। आपको बता दें कि बैराड़ के गांव हर्रई, बेरखेड़ी, जलपरी सहित अन्य स्थानों पर पार्वती नदी में आए उफान के बाद ग्रामीण फस गए थे गांव टापू में तब्दील हो गए थे। जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम और सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से ग्रामीणों को गांव से बाहर निकाले जाने में कामयाबी मिली। वहीँ इसके अलावा शिवपुरी से करीब 40 किमी दूर पादरखेड़ा रेलवे स्टेशन पर दिन भर रेल पटरी पर पानी आ जाने के चलते खड़ी रही। जब दिन में पानी उतरा तो रेल को रवाना किया गया। यह रेल ग्वालियर से इंदौर जा रही थी।


By - SAGAR TV NEWS

03-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.