देखते ही मछुआरे का सिर चकाराया, इस मछली के इंसानों जैसे दांत #Shorts || STVN INDIA ||


 

 

अमेरिका में एक मछुआरे को ऐसी अनोखी मछली मिली, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. इस अजब-गजब मछली को देखकर किसी का भी सिर चकरा सकता है. दरअसल, इस अजीब सी दिखने वाली मछली की तस्वीर Jennettes Pier नाम के शख्स ने फेसबुक पर शेयर की है. इसके मुताबिक, नेथन मार्टिन नाम के मछुआरे को यह अजब मछली मिली है. मछली अमेरिका के आउटर बैंक्स (Outer Banks) में पकड़ी गई है. इस मछली को Sheepshead Fish बताया जा रहा है. इस मछली के सिर्फ दांत ही नहीं बल्कि इंसानों की तरह मसूड़े भी हैं. मछली के ऊपर काली और सफेद धारियां बनी हुई हैं. इस Sheepshead मछली के दांत इसलिए ऐसे हैं क्योंकि यह मांसाहारी और शाकाहारी दोनों है. इसके आगे के दांत शिकार को तोड़ने के काम आते हैं. मछली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. यूजर्स इस मछली की फोटो पर अलग-अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं, हालांकि ज्यादातर लोग इसे देखकर हैरान हैं. इस सप्ताह की शुरुआत में अपलोड किए जाने के बाद से पोस्ट को सैकड़ों बार शेयर किया जा चुका है और बहुत सारे लोगों ने इस पर कमेंट किया है.


By - SAGAR TV NEWS

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.