लड़की को बेचने की सूचना पर दौड़ी पुलिस,थाने में लाकर करा दी प्रेमी से शादी || STVN INDIA ||


 

 

पुलिस के पास सूचना आई कि एक लड़की को बेचा जा रहा है. लड़की को उसके घर से बहला फुसलाकर लाया गया. सूचना के बाद पुलिस एक्टिव हो गई.बताए गए स्थान पर पुलिस ने छापा मारते हुए लड़की के साथ एक युवक को हिरासत में ले लिया. इसके बाद पुलिस दोनों को लेकर थाने आ गई. जब दोनों से पूछताछ की, तो माजरा ही कुछ और निकला, जिसके बाद पुलिस ने थाने में ही दोनों की शादी करा दी. मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का हैं देहात पुलिस उस समय असमंजस की स्थिति में फस गई, जब एक प्रेमी युगल का मामला सामने आया. थाने में लाने पर जब मामला खुला तो सबके होश फाख्ता हो गए. लड़की ने बताया कि वह सीतापुर की रहने वाली है. प्रेमी से मिलने के लिए वह कानपुर आई है. लड़की ने अपना नाम शालिनी बताया. उसने कहा कि बलाई खुर्द के रहने वाले पिंकू से वह प्रेम करती है. दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते हैं, लेकिन दोनों की ही जातियां अलग हैं, इसलिए लड़की के घरवाले इस शादी के लिए राजी नहीं हो रहे हैं. लड़की ने बताया कि उसके पिता पुलिस में हैं, इसलिए वे वर्दी का रौब झाड़ते हुए प्रेमी को हड़का रहे थे. शालिनी ने बताया कि पिता के विरोध के बाद उसने घर से भागने का निर्णय लिया और प्रेमी के साथ रहने के लिए कानपुर चली आई. थाना प्रभारी मंगलपुर राजेश यादव ने जब लड़की और उसके प्रेमी की कहानी को सुना, तो बड़ी ही सूझबूझ से इस समस्या का हल निकाल लिया. पुलिस ने लड़की और लड़के के घर वालों को सूचना देकर थाने में ही बुला लिया. थानाध्यक्ष ने प्रेमी जोड़े की शादी कराने का आग्रह किया. काफी प्रयास के बाद दोनों के घरवाले राजी हो गए. इसके बाद थाना परिसर में बने मंदिर में ही प्रेमी जोड़े की शादी करा दी गई. खास बात ये थी कि लड़की और लड़के के इस विवाह में पुलिस के जवान बाराती थे, तो वहीं लड़की के पिता पीएसी में हैं, इसलिए पीएसी के जवान भी थाने में मौजूद थे... इस विवाह में वे घराती की भूमिका में नजर आए.


By - SAGAR TV NEWS

10-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.