22 साल बाद घर पहुंचा पति विधवा पत्नी देखकर रह गई दंग



पत्नी के लिए 22 साल पहले मर चुका पति अचानक जिंदा हो गया. किसी फिल्म स्टोरी की तरह लगने वाली यह कहानी सच है. 22 साल पहले पति को मरा मान कर विधवा की तरह जीवन जी रही पत्नी उस समय दंग रह गई, जब उसके सामने उसका पति सारंगी बजाते हुए आ गया. पूरे इलाके में यह चर्चा का विषय बना हुआ है.दरअसल झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड के सेमौरा गांव निवासी उदय 22 साल पहले अपने पैतृक आवास को छोड़कर चला गया. उसके बाद घर के परिजनों द्वारा कई जगहों पर उदय को खोजा गया, लेकिन कहीं भी उसका आता-पता नहीं चला.लेकिन 22 साल बीत जाने के बाद रविवार को अचानक उदय जोगी के भेष में हाथ में सारंगी लिए हुए अपने पैतृक आवास सेमौरा गांव पहुंचा. उदय अपनी पत्नी से भिक्षा लेने के लिए पहुंचा और बाबा गोरखनाथ का भजन गाने लगा.जोगी के भेष में पहुंचे उदय को देखते ही उसकी पत्नी पहचान गई, और अपने खोए हुए पति को पाने के लिए बिलख- बिलख कर रोने लगी. फिर उसे जोगी का रूप छोड़कर अपने घर रहने के लिए कहने लगी, लेकिन उसने घर परिवार में रहने से इनकार कर दिया. यहां तक कि वह गांव से बाहर आकर डिग्री कॉलेज कांडी में शरण लिए हुए है.


By - sagar tv news

12-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.