बॉय फ्रेंड से 8 महीने पहले अपनी झूठी प्रेग्नेंसी की बात कही,सच साबित करने को चुराया बच्चा|STVN INDIA


 

 

लोग अपने प्यार को पाने क्या क्या नहीं करते लेकिन शायद ही आपने कभी सुना हो की अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए एक प्रेमिका बच्चा चोर बन गयी है। पुलिस ने ये चौकाने वाला खुलासा किया है। जहाँ एक प्रेमिका को अपने प्रेमी से प्रेग्नेंट होने का झूठ बोलना इतना भारी पड़ा की अब वो जेल की हवा खा रही है।

बच्चा चोरी होने के तमाम मामले अपने देखंगे होंगे लेकिन शायद ही है कभी आपने सुना हो की अपने प्रेमी से शादी करने के लिए एक प्रेमिका ने बच्चा चुरा लिया। इस मामले में पुलिस ने रविवार को खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, बच्चा चोरी करने वाली युवती ने अपने प्रेमी से ब्रेकअप ना होने के डर से बच्चा चुराने की बात बताई है। मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का है। जहाँ एक युवती ने अपने प्रेमी को 8 महीने पहले खुद के प्रेग्नेंट होने की झूठी कहानी बताई थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी रीता यादव के पूर्व प्रेमी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया था। इसके बाद रीता ने शादी कर ली. लेकिन यह शादी भी ज्यादा दिन नहीं चली इसके बाद युवती का सोशल डेटिंग साइट पर दिल्ली में रहने वाले सहज नर्सिंगकर्मी से अफेयर हुआ। यह रिश्ता भी टूटने के कगार पर आ गया। इसके बाद युवती ने ब्रेकअप के डर से खुद के प्रेगनेंट होने की बात बताई। टूटते रिश्ते को बचाने के लिए युवती ने 8 महीने बाद अपने प्रेमी को बताया कि उसे लड़का हुआ है। रीता का कोई बच्चा तो हुआ नही था। ऐसे में उसने अपने पूर्व प्रेमी पुष्पेंद्र के साथ एक नवजात बच्चे को किडनैप करने की योजना बनाई। बच्चा चोरी करने के बाद युवती अपने प्रेमी को उसे अपना बच्चा बताने वाली थी। इसके लिए योजना बध्य तरीके से दिहाड़ी मजदूरी करने वाले माता-पिता को अपनी बातो में फसा कर रीता बच्चे को लेकर फरार हो गई। पुलिस ने अब सभी आरोपियों को गिरफ्तार रिमांड पर लिया है,रीता की बताई हुई कहानी से ठीक उलट शनिवार को जब पुष्पेंद्र पुलिस के हाथ लगा था। उसने बताया था की रीता बच्चे को लेकर दिल्ली में उसे बेचने जा रही है। ऐसे में अब दोनों कहानियों में इतना अंतर कैसे आ गया पुलिस इसी सवाल की तलाश में जुटी है। साथ ही आरोपी के घर से बरामद डायरी की भी जांच की जा रही है। हो सकता है आने वाले समय में कुछ नई बाते भी निकल कर सामने आए। आरोपी महिला को पुलिस रिमांड पर लेकर अभी आगे की जानकारी जुटा रही है।


By - SAGAR TV NEWS

23-Aug-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.