दीपक आर्य होंगे सागर कलेक्टर दीपक सिंह का भोपाल तबादला MP में IAS अफसरों के तबादले | SAGAR TV NEWS |


 

 

दीपक आर्य होंगे सागर कलेक्टर दीपक सिंह का भोपाल तबादला MP में IAS अफसरों के तबादले | SAGAR TV NEWS |

सागर में पिछले कुछ समय से पदस्थ कलेक्टर दीपक सिंह का तबादला हो गया है उनकी जगह पर बालाघाट में पदस्थ दीपक आर्य को सागर कलेक्टर बनाया गया है। इसका आदेश जारी हो गया है। सागर कलेक्टर दीपक सिंह को भोपाल भेजा गया है। उन्हें अपर आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है। गौरतलब है की शनिवार को जारी आदेश में 12 कलेक्टरों के तबादले किये गए हैं।बता दें की 2012 बैच के अधिकारी दीपक आर्य को साल 2018 में उज्जैन से बालाघाट भेजा गया था। उन्होंने 26 दिसंबर को कार्यभार संभाला था। दीपक आर्य ने अपनी शासकीय सेवा की शुरूआत बालाघाट से ही की है। साल 2013 में उन्हें सहायक कलेक्टर के पद पर बालाघाट में पदस्थ किया गया था। उनका प्रोबेशन पीरियड बालाघाट में पूरा हुआ है। नौकरी की शुरुआत बालाघाट जिले से होने और इसी जिले में कलेक्टर जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी निभाने का मौका मिला। कलेक्टर दीपक आर्य ने जिले में अपना प्रोबेशन पिरियड पूरा करने के बाद बड़वानी में एसडीएम, विदिशा में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और उज्जैन में अपर कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दी है। और अब उनका तबादला सागर किया गया है।


By - SARJU PATEL, STVN INDIA - SAGAR TV NEWS

04-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.