मुस्लिम शख्स ने गाया महाभारत का बेहतरीन टाइटल ट्रेक देखिये जबरदस्त वीडियो || STVN INDIA ||


 

 

मुस्लिम शख्स ने गाया महाभारत का बेहतरीन टाइटल ट्रेक देखिये जबरदस्त वीडियो || STVN INDIA ||

हिंदू मुस्लिम के मुद्दे पर इंटरनेट पर बहुत से वीडियो और फोटोज वायरल होते रहते है। कई बार तो कई फेक वीडियो और फोटोज माहौल भी खराब कर देते है। लेकिन इंटरनेट पर कई बार ऐसे वीडियोज देखने के को मिल जाते है, जो दोनों धर्मों के लोगों को जोड़ देते है। इसी कड़ी में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आपको एक अलग ही एहसास होगा और गजब का मजा आएगा।

मुस्लिम ने गाया महाभारत का टाइटल ट्रेक
सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा, हो भी क्यों न वीडियो है ही इतना शानदार। जैसा कि इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मुस्लिम महाभारत का टाइटल ट्रेक गा रहा है। वो भी इतने शानदार तरीके से की पूछो मत। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। तो चलिए बिना देर किए पहले ये वीडियो देखा जाए।

जमकर हो रही है तारीफ
ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा गया। इस वायरल वीडियो को Doctor Nagar नाम के एक यूजर ने अपने ट्विटर हैंडल से एक मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि कुछ विडियो बहुत आह्लादित कर जाते है। इस वीडियो को यूजर्स जमकर शेयर रहे है और साथ ही साथ कमेंट बाक्स में इस वीडियो की जमकर तारीफ भी कर रहे है। एक यूजर ने लिखा कि दूसरों के धर्म को सम्मान देने से कभी अपना धर्म छोटा या धर्म को खतरा नहीं होता। तो वहीं दूसरे यूजर ने इसी कमेंट को आगे बढ़ाते हुए लिखा कि बहुत ही सुन्दर बात कही आपने , बस यही एक अमन शांति और परस्पर सहयोग के साथ उन्नति के साथ आगे बढ़ने का। इसके अलावा भी कई यूजर्स इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे है। इस वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है हमें जरूर बताएं।


By - SARJU PATEL, STVN INDIA - SAGAR TV NEWS

20-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.