बंदूक से खिलवाड़ कर युवक बना रहा था वीडियो लेकिन ट्रिगर दबने से चली गयी जान || STVN INDIA ||


 

 

बंदूक से खिलवाड़ कर युवक बना रहा था वीडियो लेकिन ट्रिगर दबने से चली गयी जान || STVN INDIA ||

वीडियो बनाते समय चली गोली युवक की हुई मौत लाइसेंसी बंदूक के ट्रिगर पर हाथ रखकर बना रहे थे वीडियो सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से कर रहे थे खिलवाड़ यूपी के रायबरेली के हरदासपुर गांव से सामने आया मामला 4 युवक बंदूक लेकर बना रहे थे उसका वीडियो तभी चली गोली राजवीर से चली गोली शुभम के सिर में लगने से हुई मौत

अक्सर कहा जाता है की खतरनाक हथियारों से कभी मजाक नहीं करना चाहिए खासकर तब जब आप उनके बारे में न जानते हों। ऐसे ही एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। जहाँ बंदूक लेकर खिलवाड़ कर रहे और वीडियो बनाते समय एक युवक की गोली लगने से मौत हो गयी। घटना उत्तर प्रदेश के रायबरेली की है। जानकारी के मुताबिक गढ़ी हरदासपुर गांव में ग्राम प्रधान लक्ष्मीकांत रावत अपने चैंबर में कुछ लोगों के साथ बैठे हुए थे। वहीं, दफ्तर में सिक्युरिटी गार्ड का काम करने वाले कुछ लोगों की बंदूकें रखी हुई थीं। इसी दौरान राजवीर, राहुल, शुभम और अमन नाम के चार युवक बंदूकें उठाकर उसका वीडियो बनाने लगे। दो लड़के बंदूक हाथ में लिए चलाने की एक्टिंग कर रहे थे और शुभम मोबाइल से उनका वीडियो बना रहा था। इसी दौरान राजवीर की उंगलियों से ट्रिगर दब गया जहाँ बंदूक से निकली गोली सीथे शुभम के सिर में जा लगी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके से प्रधान समेत सभी लोग फरार हो गए थे। वहीँ मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


By - SARJU PATEL, STVN INDIA - SAGAR TV NEWS

24-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.