खुरई पुलिस को बड़ी सफलता अंतर्राज्यीय गिरोह के 4 सदस्यों को दबोचा


 

 


सागर जिले के खुरई शहरी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह के 4 सदस्यों को दबोचा है। जानकारी देते हुये थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि कटनी पुलिस से सूचना मिली थी कि एक ठगी करने वाला गिरोह कटनी से एटीएम के माध्यम से ठगी करके स्कार्पियो गाड़ी से खुरई की ओर आया है। पुलिस ने स्कार्पियो की लोकेशन खुरई सीसीटीव्ही कैमरों से ली, तो गुरुकुल के पास के कैमरे से खिमलासा की ओर जाना पाया। पुलिस ने लगभग 20 किलोमीटर पीछा कर खिमलासा के पास घेराबंदी कर पकड़ लिया। थाना प्रभारी के मुताबिक स्कार्पियों में चार आरोपी पकड़े गये हैं। इनमें उदयराज, सूरजविन्द,ब्रिजेन्द्र और वीरेन्द्र हैं। ये सभी आजमगढ़ के निवासी है। ये शातिर बदमाश कम जानकार लोगों को एटीएम से पैसे निकालने में मदद के बहाने एटीएम बदल लेते थे फिर दूसरी जगह से उनके खातों से पैसे निकालते थे। इसके अलावा पूछताछ में सामने आया कि इन पर कई थानों में लूट सहित अन्य कई प्रकार के मामले दर्ज है। फिलहाल सभी आरोपियों को कटनी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।---


By - sagar tv news

25-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.