अंतर्रराज्यीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार ATM बदलकर खाते से उड़ाते थे रूपये


 

 

कटनी जिले की स्लीमनाबाद पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर रुपए निकालने वाले अंतर्रराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 18 एटीएम कार्ड, 20 हजार नकद और एक स्कार्पियो जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के थानों में अपराधिक मामले भी दर्ज हैं। आरोपियों ने 21 सितंबर को स्लीमनाबाद के एक युवक का एटीएम बदलकर उसके खाते से 27 हजार रुपए निकाल लिए थे। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। बताया गया की तिहारी गांव निवासी रामस्वरुप कुशवाहा से स्लीमनाबाद में एसबीआई एटीएम के पास तीन युवकों ने बातों में उलझाकर एटीएम बदल लिया। इसके बाद उसके खाते से पैसे निकाल लिए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु की। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने सागर जिले से उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ निवासी बृजेन्द्र चौधरी, उदय चौधरी, जौनपुर निवासी चुलबुल उर्फ सूरज केवट को गिरफ्तार किया। जिनके पास से एटीएम नगदी समेत गाड़ी बरामद की।
स्लीमनाबाद थाना प्रभारी टीआई संजय दुबे ने इसको लेकर जानकारी दी।--


By - sagar tv news

26-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.