जान मुसीबत में डालकर नदी पार कर लोगों को वैक्सीन लगाने पहुँच रही टीम


 

 

वैक्सीनेशन को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों का ऐसा जोश देखने मिल रहा जिसे देख आप भी तारीफ किये बिना नहीं रह सकेंगे। दरअसल एमपी के बैतूल में नदी में तेज बहाव होने के बाद भी वैक्सीन ड्राइव में लगी मोबाइल टीम जान जोखिम में डालकर नदी पार करते दिख रही है। अधिकारी अपने कर्मचारियों के जज्बे की सराहना कर रहे और जिले को वैक्सीन के पहले डोज को जल्द ही शत प्रतिशत पूरा करने की बात कर रहे हैं। इसी बीच सीएमएचओ डॉ. ए के तिवारी ने एक 80 साल की बुजुर्ग महिला को समझकर टीका लगवाया।
बताया गया की जिले के आदिवासी बहुल भीमपुर विकासखंड के गाँवों में नदी-नाले बारिश में ग्रामीणों की आवाजाही बंद कर देते हैं। अब प्रशासन को टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए इन्हीं मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। भीमपुर क्षेत्र में स्वास्थ्यकर्मी हाथों में कोविड वैक्सीन बाक्स और अन्य सामान लिए पैदल नदी पार करने के बाद गांव कुटंगा पहुंचे। जैसे ही टीम के सदस्य गांव में पहुंचे तो ग्रामीणों को भी आश्चर्य हुआ। टीम के सदस्यों को पैदल ही नदी पार करने की पहली चुनौती थी। क्योंकि इस पर कोई पुल नहीं है।
स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा वैक्सीनेशन को शत-प्रतिशत करने बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद भी गांव-गांव घूम रही है। और मोबाइल टीम को लेकर साथ चल रही है। लोगों को समझा कर उन्हें टीका लगवा रही है। सर्वे के मुताबिक अब जिले में सिर्फ 25 हजार लोग ही ऐसे बचे हैं। जिन्हें पहला डोज लगना है। कुछ दिनों में ही बैतूल जिला वैक्सीन के पहले डोज के लक्ष्य को पूरा कर लेगा।---


By - sagar tv news

27-Sep-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.