1 अक्टूबर से खुल रहा पन्ना टाइगर रिजर्व सभी पर्यटक यहाँ आकर उठा सकते हैं लुत्फ़


 

 


एमपी के टाइगर रिजर्व में बारिश में तीन महीने तक पर्यटन गतिविधियों के लिए बंद रहने के बाद अब 1 अक्टूबर से पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर एरिया के गेट खोलने की तैयारियां पूरी कर ली गई है। खास बात यह है कि इस बार पन्ना टाइगर रिजर्व में पुरुष गाइडों के अलावा महिला गाइड भी पर्यटकों को टाइगर रिजर्व घुमा सकेंगी। बता दें कि एमपी के सभी टाइगर रिजर्व (पन्ना, बांधवगढ़, कान्हा, सतपुड़ा, पेंच और संजय डुबरी) पर्यटकों के भ्रमण के लिए खुल रहे हैं। वन विभाग ने पर्यटकों के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। वहीं पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग भी पर्यटकों को जंगल की निराली दुनिया का दीदार कराने और उनकी आवभगत की तैयारियों में जुटे हैं।
यहां के टाइगर रिजर्व की बात करें तो कोर और बफर क्षेत्र को मिलाकर 1598 वर्ग किलोमीटर में फैला है। यहां 70 से भी ज्यादा छोटे बड़े बाघ विचरण कर रहे हैं। यहाँ की खास पहचान विलुप्त प्रजाति के दुर्लभ गिद्ध भी हैं। जिनकी 9 में से 7 प्रजातियां पन्ना टाइगर रिजर्व में पाई जाती हैं। साथ ही कई प्रकार के जंगली जानवर भी रिजर्व में मौजूद है। जिन्हे देखने देश विदेश से लोग आते हैं। इसको लेकर पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डारेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने जानकारी दी।--


By - sagar tv news

01-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.