भागकर प्रेम विवाह करने जा रहे युवक-युवती बाइक से फिसले और पहुँच गए अस्पताल


 

 

कहते हैं की जब किस्मत खराब होती है तो ऊँट पर बैठे बौने आदमी को भी कुत्ता काट लेता है। ये कहावत सच साबित हुई है। बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी के सारणी में जहाँ शादी के लिए युवती को भगाकर ले जा रहे युवक अपने मंसूबे में उस समय बिफल हो गए जब वो हादसे का शिकार हो गए और अस्पताल पहुँच गए। दरअसल बाइक अनियंत्रित होकर फिसलने से एक युवती और दो युवक घायल हो गए। लड़की और एक युवक की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
घोड़ाडोंगरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सारणी में पावर प्लांट के सामने बाइक फिसलने से बाइक सवार रिकड़ी थाना बोरदेही निवासी नाथूराम वटके और धनराज उइके के अलावा मारेगांव जिला छिंदवाड़ा निवासी राजकुमारी वरकडे घायल हुए हैं। घायल धनराज ने बताया की नाथूराम वटके और राजकुमारी एक दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों शादी करना चाह रहे थे। इसलिए लड़की को उसके घर मारेगांव से भगाकर रिकड़ी ले जा रहे थे। जहाँ दोनो की शादी होनी थी। लेकिन इसमें पहले हादसे का शिकार हो गए।
पुलिस ने बताया की युवती घरवालों को बिना बताए युवक के साथ जा रही थी।


By - sagar tv news

02-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.