रेस्त्रां में खाना रहे थे BJP सांसद, कटा कार का चालान-बाइक से लौटना पड़ा


 

एमपी में खंडवा यातायात पुलिस ने सोमवार को इंदौर के सांसद शंकर लालवानी की गाड़ी का चालान काट दिया. शंकर लालवानी सोमवार को खंडवा आए थे और मुंबई बाजार स्थित एक रेस्त्रां में खाना खाने पहुंचे थे. रेस्त्रां के सामने ही नो पार्किंग जोन में उन्होंने गाड़ी खड़ी कर दी थी.यातायात पुलिस ने पहले तो उनकी गाड़ी को लॉक किया, फिर नो पार्किंग जोन में खड़ी होने और हूटर लगा होने की वजह से उस पर जुर्माना ठोका गया. आदर्श आचार संहिता के कारण किसी भी जनप्रतिनिधि की नाम पट्टि‍का और हूटर आदि चुनावी क्षेत्र में प्रतिबंधित है. इसी को देखते हुए उन पर आदर्श आचार संहिता के तहत भी कार्रवाई हो सकती है.सांसद शंकर लालवानी खाना खाने के बाद चुपचाप से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर निकल गए. यातायात सूबेदार ने उन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 1500 का जुर्माना लगाया है. जुर्माना कार्यवाही के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर चला गया.खंडवा के सूबेदार यातायात देवेंद्र स‍िंह पर‍िहार ने बताया क‍ि आचार संहिता लगी है. इसी कारण हमने सांसद लिखी यह गाड़ी पकड़ी है. इसमें हमने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही की है.


By - sagartvnews

05-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.