एयरफोर्स के फाइटर पायलट की गाड़ी खड़े ट्रक में घुसी,मौके पर ही गयी जान #Shorts || SAGAR TV NEWS ||


 

 

एयरफोर्स के फाइटर पायलट की गाड़ी खड़े ट्रक में घुसी,मौके पर ही गयी जान || SAGAR TV NEWS ||

ग्वालियर में कार एक्सीडेंट में एयरफोर्स के पायलट की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात भिंड रोड गोला का मंदिर की है। कार धर्मवीर पेट्रोल पंप के टर्न पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। कार ड्राइव कर रहे पायलट के सिर और सीने पर चोट लगी, जिससे उनकी सीट पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को डेड हाउस में रखवाकर एयरफोर्स के अफसरों को सूचना दी।महाराजपुरा क्षेत्र के एयरफोर्स कॉलोनी निवासी अनुज सिंह यादव पायलट थे। वे शुक्रवार देर रात कार से स्टेशन की तरफ जा रहे थे। डॉक्टर धर्मवीर पेट्रोल पंप के सामने उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक ( RJ 11 GK- 6558) में जा घुसी। गोला का मंदिर चौराहे पर तैनात पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। अनुज सिंह यादव मूल रूप से यूपी के गाजियाबाद के रहने वाले थे। उनका परिवार अभी बेंगलुरू में है।मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।


By - SARJU PATEL, STVN INDIA - SAGAR TV NEWS

09-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.