प्रदेश में बिजली संकट,ऊर्जा मंत्री सड़कों पर घुमा रहे हैं भैंस,वीडियो वायरल


प्रदेश में बिजली संकट गहराता जा रहा है और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ग्वालियर की सड़क पर भैंस घुमा रहे हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सड़क पर भैंस की रस्सी पकड़कर उसे ले जा रहे हैं। लोग इस वीडियो को प्रदेश में ऊर्जा संकट से जोड़कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।वीडियो रविवार रात का बताया जा रहा है। इस दिन ऊर्जा मंत्री तोमर ग्वालियर लौटे हैं। उन्होंने सोमवार सुबह बहोड़ापुर में विद्युत केन्द्र का निरीक्षण भी किया, लेकिन उनका सड़कों पर भैंस ले जाना सबसे ज्यादा चर्चा में है। इस संबंध में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का पक्ष नहीं आया है।सोशल मीडिया पर सामने आया ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का यह वीडियो 30 सेकेंड का है। इसमें वह एक भैंस की रस्सी अपने हाथ में थामे हुए हैं। सड़क पर अंधेरे में ट्रैफिक को हटाते हुए जा रहे हैं। उनकी सेवा में तैनात रहने वाला पुलिस बल उनके पीछे-पीछे जा रहा है। सड़क पर निकलते समय वह हंसी ठिठौली भी करते जा रहे हैं। इससे पहले भी ऊर्जामंत्री अपने अनोखे अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर चर्चित रहते हैं।


By - sagar tv news

12-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.