पति ने पत्नी की प्रेमी से राजी खुशी कराई शादी दुनिया का सबसे दिलदार पति || STVN INDIA ||


 

 

पति ने पत्नी की प्रेमी से राजी खुशी कराई शादी दुनिया का सबसे दिलदार पति || STVN INDIA ||

यूपी के कानपुर से आई अनोखी तस्वीर
पति ने अपनी पत्नी की शादी प्रेमी से कराई
पति ने पत्नी की प्रेमी से राजी खुशी कराई शादी
कानपुर के सखी केंद्र में संपन्न हुई शादी
सखी केंद्र में महिला पुलिसकर्मियों ने दिया आशीर्वाद
कानपुर में चर्चा का विषय बनी हुई है शादी

कानपुर में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है जहां पर एक पति ने खुद ही अपनी पत्नी को दूसरी शादी करने की इजाजत दे दी. इजाजत भी उस प्रेमी से शादी करने की दी गई जिससे पत्नी पहले से प्यार करती थी. बता दे की यूपी के रहने वाले पंकज की 6 महीने पहले ही कोमल नाम की लड़की से शादी हुई थी. लेकिन शादी के तुरंत बाद ही पत्नी ने बता दिया था कि वो किसी दूसरे शख्स को पसंद करती थी. अब ये जान पति ने अपनी पत्नी को आजाद कर दिया. पहले तलाक दिया गया और उसके बाद खुद ही अपने सामने पत्नी की प्रेमी संग शादी करवा दी गई.इस पूरी घटना के बारे में पत्नी कोमल कहती हैं कि मैंने अपने पति को शादी के कुछ दिन बाद ही बता दिया था कि मैं किसी और से मोहब्बत करती हूं. मेरे पति ने कहा था कि मैं जिसमें खुश हूं, वो ठीक है. ये दूसरी शादी मेरी किस्मत का ही खेल है. बाईट वहीं जिस प्रेमी से कोमल की शादी हुई है वे बताते हैं कि उन्होंने इस शादी के सपने देखना ही छोड़ दिया था. जब से कोमल की शादी हुई थी,उन्हें सबकुछ खत्म लग रहा था.लेकिन अब जब फिर उन्हें अपना प्यार मिला है, वे खासा खुश हैं.पंकज ने अपनी पत्नी की शादी कराने के लिए सारे नियमों का पालन किया. उन्होंने पहले कोमल को तलाक दिया और फिर सरकारी संस्था आशा ज्योति केंद्र में इनकी शादी के लिए सारे कागजात तैयार करवाए. अपनी तरफ से वकील भी वे खुद ही लेकर पहुंच गए.


By - SAGAR TV NEWS

30-Oct-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.