मध्यप्रदेश - विधानसभा में विपक्ष ने उठाया बिजली का मुद्दा, खूब हुआ हंगामा


 

 

4521

 


भोपाल- विधानसभा में गुरुवार को ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह बिजली मुद्दे पर खुद उलझ गए। दरअसल, भाजपा विधायकों ने ग्रामीण क्षेत्रों में थ्री फेस बिजली मुहैया कराने के मामले में सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि वह वचनपत्र के अनुरूप बिजली मुहैया नहीं करा पा रही है।


सदन में प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बिजली का मामला उठाते हुए जानना चाहा कि क्या सरकार वचनपत्र के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई के लिए बिजली मुहैया करा पा रही है। ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने कहा कि इस मामले में परीक्षण कराया जा रहा है और प्रयोग के तौर पर पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी बालाघाट में 10 घंटे थ्री फेस बिजली मुहैया करा रही है। इसके अलावा मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी हरदा और होशंगाबाद जिलों में इस तरह का प्रयोग कर रही है।

 

भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह ने उर्जा मंत्री की बात का ही जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने वचनपत्र में 12 घंटे बिजली मुहैया कराने की बात कही है, छह माह में भी इस पर अमल नहीं हो पाया है। बजट में भी सरकार ने दस घंटे बिजली मुहैया कराने की बात कही है।

 

इस पर उर्जा मंत्री ने कहा कि सरकार वचनपत्र के अनुरूप बिजली मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस संबंध में पहले भी कदम उठाए गए हैं और शीघ्र ही निर्णय लिया जाएगा। इस पर भाजपा के अनेक सदस्य एक साथ बोलने लगे। जिसका सत्तारुढ़ दल कांग्रेस के सदस्यों ने भी जवाब दिया और वे भी जोर-जोर से बोलने लगे। इस दौरान दोनों ओर के सदस्यों के बीच नोंकझोंक भी देखने को मिली। वित्त मंत्री तरुण भनोत ने भी कुछ कहा।

 

भाजपा सदस्यों की आपत्ति पर अध्यक्ष ने कहा कि वरिष्ठ सदस्यों को हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए। इस बीच ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार की नीतियों के कारण बिजली विभाग की खस्ताहाल विरासत में मिली है।


By - sagar tv news

11-Jul-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.