एमपी को अजब और सबसे गज़ब यूं ही नहीं कहा जाता। एक तरफ सरकारी स्कूल में बच्चियों का स्तर सुधारने और उन्हें असुविधा से बचाने साइकिल बांटी जाती हैं। लेकिन एमपी के छतरपुर में बच्चों को बांटे जाने वाली साइकिल दुकानों में बिक रही है। वो भी बेख़ौफ़ तरीक से बाकायदा स्कूल चले हम का स्टीकर भी लगा हुआ है। वायरल वीडियो राजनगर का बताया जा रहा है। जो साईकिल खरीदने गये एक ग्राहक ने बनाया है। इस वीडियो में राजनगर की कुंजबिहारी नाम की दुकान पर एम पी सरकार का स्टीकर लगी बेची जा रही है। इस साईकिल गोदाम में सरकारी साईकिले बेची जा रही है। वीडियो में सुना जा सकता है जिसमें कर्मचारी बता रहा है। वह ऐसी कई साईकिलें बेच चुका है।
जब इस संबंध में ब्लाक शिक्षा अधिकारी के के अग्निहोत्री से बात की गयी तो उन्होने कहा की वह इस मामले की जांच करेंगे अगर ऐसा साईकिल दुकानदार कर रहा है। तो यह गलत है।






सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.