सरपंच मर्डर मामले में तीन गिरफ्तार, 3 फरार गांव में तनाव का माहौल


 


जबलपुर मुख्यालय से 60 किमी दूर खलरी गांव में रविवार 21 नवंबर को हुई सरपंच राजेश पटेल (37) की हत्या और उनके भाई जय कुमार पटेल पर जानलेवा हमला करने के मामले में सिहोरा पुलिस ने तीन आरोपियों रज्जू, शिवकुमार उर्फ सुंदर और नम्मू उर्फ स्वेदश बर्मन को देर रात दबोच लिया। 22 नवंबर को पीएम के बाद सरपंच का शव खलरी गांव ले जाया गया। वहां पुलिस सुरक्षा में अंतिम संस्कार किया गया। गांव में तनाव को देखते हुए एक एसआई सहित 12 का बल तैनात किया गया है।एएसपी ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल सिहोरा में कैम्प किए हुए हैं।सिहोरा पुलिस के मुताबिक मारपीट में घायल खलरी गांव के सरपंच रहे राजेश पटेल के भाई जय कुमार पटेल की बेटी नंदनी पटेल की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, धमकी देने सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। बाद में एक आरोपी शिवकुमार का नाम ओर बढ़ाया गया। आरोपियों में गांव के श्रीराम बर्मन, शंकर बर्मन, रज्जू बर्मन, अभिषेक बर्मन और नम्मू बर्मन में देर रात दबिश देकर शिवकुमार, रज्जू और नम्मू उर्फ स्वेदश बर्मन को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।


By - sagartvnews

23-Nov-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.