मगरमच्छ जैसे दिखने वाली मछली देख हर कोई हैरान देखकर आपको नहीं होगा यकीन


 

इन तस्वीरों को देखने के बाद आप हैरत में पड़ जायेंगे आप सोच रहे होंगे की ये पानी में तैरता हुआ मगरमच्छ है। ऐसा है तो आप गलत सोच रहे हैं। जी हाँ ये कोई मगरमच्छ नहीं बल्कि एक मछली है। सुनकर शायद आपको यकीन न हो लेकिन यही सच है। ये मछली इंदौर के एक्टिवेटेड एक्वेरियम में रखी हुई है। इस मछली का नाम है एलीगेटर गार, जो उत्तरी अमेरिका से स्मगलिंग के खिलाफ एक कार्रवाई के बाद भारत के इंदौर शहर में पहुंचकर अब लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दरअसल दिखने में हूबहू आगे से मगरमच्छ और कुत्ते के मुंह जैसी सूरत वाली यह विचित्र मछली एलीगेटर गार है। जिसे क्रोकोडाइल फिश भी कहा जाता है। इस तरह की विचित्र मछलियां उत्तरी अमेरिका के स्वच्छ पानी के जल स्रोतों में पाई जाती है। इनके शरीर की बनावट आम लोगों को चौंकाने वाली लगती है। इसलिए फिशरीज और एक्वेरियम मार्केट में इनकी बहुतायत मांग होती है। इसकी खासियत ये भी है की बड़े दांत होने के कारण यह कार्निवल श्रेणी की मछली है। जो अन्य छोटी मछलियों को खाती है। दुनिया भर में इस मछली की खासी मांग है।
बता दें की बीते दिनों मुंबई से इंदौर पहुंची एक फ्लाइट में इस मछली को चोरी छुपे एक्वेटिक पोर्ट में रखकर इंदौर लाया गया था। एयरपोर्ट पर डीआरआई की इंफोर्समेंट टीम ने जब संबंधित व्यक्ति से इस मछली के पालने संबंधी और खरीदने संबंधी दस्तावेज मांगे जो वह दे नहीं पाया। स्मगलिंग की आशंका के चलते इसे जप्त किया। लेकिन सवाल आया की इसे ज़िंदा कैसे रखा जाए। फिर इसे इंदौर नगर निगम को सौंप दिया। जहां वह एक्टिवेटेड एक्वेरियम में रखी गई है।
इस मछली को जो भी देखता है उसे लगता है की ये मगर ही है।


By - sagar tv news

01-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.