यूपी और बिहार से लाई गई 25 लाख की धान पकड़ी कलेक्टर ने की कार्यवाई


 

 


एमपी के उमरिया जिले में उत्तरप्रदेश और बिहार से लाई गई दो हजार बोरा धान पकड़ी गई है। जिसकी अनुमानित कीमत तकरीबन 25 लाख बताई जा रही है। जिसे चंदिया इलाके के अखडार और ओबरा गांव में पकड़ा है। कलेक्टर की दबिश में जो चौकाने वाला खुलासा हुआ है। वह धान में मुनाफाखोरी के पनप रहे अवैध कारोबार की ओर इशारा करता है। जब्त की गई धान उत्तरप्रदेश और बिहार की बताई जा रही है। जिसे धान उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर खपाने की योजना थी। हैरानी की बात तो यह है। की पकड़े गये ज्यादातर ठिकाने ग्राम पंचायत के सरपंच, जनपद पंचायत के अध्यक्ष और खुद सहकारी समिति के प्रबंधक सहित आधा दर्जन उन रसूखदारों के हैं। जिनका धान के उपार्जन में दबदबा रहता है। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव की माने तो यह पूरा अंतरराज्यीय गिरोह का काम है। जो की कम कीमत में धान खरीदकर जिले के उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर खपाने और ज्यादा मुनाफा कमाने का धंधा चलाते थे।
बताया गया की अगर सही तरीके से पड़ताल हुई तो जिले के ज्यादातर उपार्जन केंद्रों में चल रहे इस मुनाफाखोरी के धंधे की असलियत सामने आ जायेगी। फ़िलहाल पूरे मामले की जाँच हो रही है। वहीँ जब्त की गई धान को उपार्जन केंद्र में बिक्री करने पर रोक लगा दी है।--


By - sagartvnews

03-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.