भोपाल दुष्कर्म मामला - दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई मृत्यु दंड की सजा


 

4521

 

मध्य प्रदेश - भोपाल स्थित कोटरा सुल्तानाबाद क्षेत्र में 9 वर्षीय मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या करने वाले विष्णु भामौरे को जिला अदालत ने गुरुवार को दोहरे मृत्युदंड की सजा सुनाई है। इसमें एक हत्या के लिए और दूसरी सजा दुष्कर्म के लिए है। इसके अलावा अदालत ने दोषी को अप्राकृतिक कृत्य के अपराध में उम्र कैद, अपहरण व सबूत छिपाने के अपराध में सात साल की कैद और चार हजार रुपए जुर्माने की सजा भी सुनाई है। यह फैसला विशेष न्यायाधीश कुमुदनी पटेल ने सुनाया है। अदालत का फैसला दुष्कर्म की घटना के 33 दिन में आ गया है।

 

हत्या के बाद भी किया था दुष्कर्म

 

आठ जून को मांडवा बस्ती में रहने वाली एक बच्ची रात आठ बजे दुकान पर सामान लेने गई थी, लेकिन फिर घर नहीं लौटी। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। रात भर बच्ची के परिजन के साथ विष्णु बच्ची को ढूंढने का नाटक करता रहा। सुबह पांच बजे घर के समीप नाले के पास बच्ची का शव मिला। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से पता चला कि बच्ची के साथ हत्या से पहले दो बार और हत्या के बाद भी एक बार दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य किया गया है। विष्णु की झुग्गी से बच्ची की चूड़ियां मिली थीं। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर उसे खंडवा से गिरफ्तार किया था। विष्णु ने पुलिस को बताया था कि उसने रात भर बच्ची को ढूंढने का नाटक करने के बाद सुबह-सुबह बच्ची का शव नाले किनारे रख दिया था।

 

पुलिस ने घटना के चार दिन बाद ही चालान पेश कर दिया था। चालान पेश किए जाते समय 34 गवाहों की सूची पेश की गई थी। सबूत जुटाने के लिए पुलिस ने डीएनए टेस्ट और आरएफएसएल जांच कराई थी जो अदालत के फैसले में महत्वपूर्ण सबूत साबित हुई। मामले में 20 जून से गवाही का दौर शुरू हुआ। अदालत ने गुरुवार को 57 पन्‍नों का फैसला सुनाया।

 

भोपाल की अदालत ने दुष्कर्म के मामलों में फांसी की यह चौथी सजा सुनाई है। इससे पूर्व तत्कालीन जिला न्यायाधीश रेणु शर्मा ने दिलीप बनकर, विशेष न्यायाधीश सईदा बानो रहमान ने मुस्तफा को फांसी की सजा सुनाई थी। इसके अलावा पूर्व जिला न्यायाधीश शैलेंद्र शुक्ला और सुष्मा खोसला भी एक-एक मामले में फांसी की सजा का फैसला सुना चुके हैं।


By - sagar tv news

12-Jul-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.