एमपी के बॉर्डर से लगे गुजरात,महाराष्ट्र,राजस्थान पहुंचा नया वैरिएंट इनसे सटे 20 जिलों में बढ़ाई सख्ती


 

मध्यप्रदेश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ गया है। प्रदेश के बॉर्डर से लगे तीन राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में ओमिक्रॉन पहुंच गया है। इसे लेकर मध्यप्रदेश सरकार भी अलर्ट हो गई है। सरकार ने पड़ोसी राज्यों की सीमा से लगे जिलों में जांच और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, इन राज्यों से होकर आने वाली ट्रेनों के यात्रियों की कोरोना जांच अनिवार्य रूप से करने के लिए कहा है।नया वैरिएंट ओमिक्रॉन 5 राज्यों कर्नाटक, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान में पहुंच चुका है। इन राज्यों में 4 दिन में 21 मरीज सामने आ चुके हैं। इसे लेकर एक्सपर्ट भी आगाह कर चुके हैं कि नया वैरिएंट ज्यादा इंफेक्शियस है। यह डेल्टा के मुकाबले बहुत तेजी से फैलता है। रविवार को ओमिक्रॉन का दिल्ली में नया मरीज मिलने के साथ ही महाराष्ट्र में 7 और मरीज सामने आए हैं। राजस्थान में जयपुर के एक ही परिवार के 4 लोगों समेत 9 लोगों में नए वैरिएंट की पुष्टि हुई है। इनमें अधिकतर मामलों में अफ्रीकी देशों की ट्रैवल हिस्ट्री रही है।प्रदेश सरकार ने नए वैरिएंट के चलते तीसरी लहर के संभावित खतरे से निपटने के लिए टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेंट 3T रणनीति बनाई है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। RT-PCR में पॉजिटिव आने वाले सभी मरीजों का अनिवार्य रूप से जीनोम सीक्वेंसिंग कराने के निर्देश सभी जिलों को भेजे गए हैं।


By - sagar tv news

06-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.