10 दिसंबर को मुख्यमंत्री सागर में प्रशासन कर रहा ताबड़तोड़ तैयारियां || SAGAR TV NEWS ||


 

शुक्रवार दस दिसंबर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सागर आ रहे हैं। उनके आगमन और प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के अलावा पुलिस प्रशासन ने तैयारीयां तेज कर दी हैं। मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों ने कई स्थलों का निरीक्षण किया। जहाँ सबसे पहले पीटीसी ग्राउंड पहुंचे जहाँ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सभी समस्त वरिष्ठ अधिकारी लाखा बंजारा झील पहुंचे जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह लाखा बंजारा जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण भी करेंगे। अधिकारीयों ने पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड का भी निरीक्षण किया। इसके बाद कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष पहुंचे। जहां उन्होंने बैठक के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। सभी अधिकारियों ने पुलिस लाइन, पीटीसी ग्राउंड कलेक्ट्रेट और लाखा बंजारा झील तक की रोड पर मार्क-ड्रिल भी किया।
गौरतलब है की इनमें कमिश्नर मुकेश शुक्ला,आईजी अनिल शर्मा, प्रभारी कलेक्टर क्षितिज सिंघल, समेत एसपी तरुण नायक, निगम आयुक्त आर पी अहिरवार के अलावा स्मार्ट सिटी सीईओ मौजूद थे।


By - sagar tv news

07-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.