सागर-भीड़ में बंदूक चलने से 5 लोगों को लगी गोलियां, लाईव वीडियो आया सामने || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के खिमलासा थाना क्षेत्र में गोली चलने से 5 लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है, दरअसल खुरई विधानसभा के निवारी गांव में कलश यात्रा के दौरान हर्ष फायरिंग में 5 लोगों को गोली लगी है, जिसमे एक व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया ।
बता दे कि घायलों ने बताया कि निवारी गांव में होने वाले यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई थी। कलश यात्रा के समापन के बाद किसी व्यक्ति द्वारा दोनाली बंदूक चलाई गई। जिसके कारण 5 लोगों को गोली के छर्रे लग गए। गोली चलने से आसपास खड़े लोग घायल हो गए। सभी लोगो को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। गोली लगने से राजाराम चढ़ार, जयराम कुशवाहा, शिवलाल रजक, संजीव वाल्मीकि और कुंदन आदिवासी घायल हो गए। इनमें से घायल एक ऑटो चालक है जो भीड़ देखकर निकलने का इंतजार कर रहा था। गोली चलने से उसके गले में भी छर्रे लग गए हैं। जिसमें राजाराम चढ़ार की हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय सागर रेफर कर दिया गया।
वही घटना की सूचना मिलते ही खिमलासा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ खुरई सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने घायल के बयान लिए और जांच शुरू कर दी है।


By - Manoj Barwani sagar

08-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.