सागर-पुलिया के नीचे इस हाल में मिला युवक || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले खिमलासा थाने के अंतर्गत आने वाली निवारी टांडा गांव के पास सड़क पर पुलिया के नीचे एक युवक का शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त 18 वर्षीय अनुज कुर्मी निवासी परासरी थाना भानगढ़ के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक 18 वर्षीय अनुज कुर्मी जो बीना में रहकर कॉलेज की पढ़ाई करता था। जो अपने गांव परासरी गया हुआ था। जहां से अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए परासरी से बसाहरी गांव बारात के लिए बाइक से निकला था। लेकिन निवारी टांडा गांव के पास सड़क पर पुलिया के नीचे उसका शव पड़ा हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद खिमलासा पुलिस मौके पर पहुंची। और कड़ी मशक्कत से शव की शिनाख्त की गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए खुरई सिविल अस्पताल भेजा। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना होने की आशंका जताई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


By - Manoj Barwani sagar

14-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.