सागर-चॉकलेट खाने से चली गयी मासूम बच्ची की जान परिजनों का अस्पताल में बवाल , || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को इलाज के दौरान 3 साल की मासूम की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार और परिचितों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। परिवार वालों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया। पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि बेटी को इंजेक्शन लगाया गया था। इसके बाद उसकी मौत हुई है। वहीं बीएमसी अधीक्षक ने कहा कि बच्ची को परिवार वाले अस्पताल से बाहर ले गए थे। इस दौरान उसे चॉकलेट खिलाई गई है। क्योंकि उसकी श्वास नली में चॉकलेट के कण मिले हैं। शायद चॉकलेट गले में फंस गई हो। इधर, मामला बढ़ता देख गोपालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार वालों को समझाइश देकर शांत कराया।सूचना के अनुसार मासूम बच्ची अनामिका को परिवार वालों ने शनिवार को बीएमसी में भर्ती कराया था। अनामिका का ऑपरेशन हुआ था। इसका चेकअप कराने के लिए परिवार वाले अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां बच्ची को जुखाम होने पर भर्ती करा लिया गया था। इसी बीच मंगलवार सुबह अनामिका की मौत हो गई। मृतका के पिता चंदू उर्फ चंद्रभान ने बताया कि बेटी को इंजेक्शन लगाया गया था। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे आईसीयू में लेकर गए।कुछ देर बाद स्टॉफ आया और खाली कागज में हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद बेटी को मृत घोषित कर दिया गया। पिता ने आरोप लगाया कि बेटी की मौत इलाज में लापरवाही से हुई है। बालिका की मौत के बाद परिचितों की बीएमसी में भीड़ जमा हुई। परिवार वाले मामले में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर गोपालगंज थाना प्रभारी उपमा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और समझाइश देकर लोगों को शांत कराया।

बीएमसी अधीक्षक डॉ. एसके पिप्पल ने कहा कि दो दिन पहले बच्ची को बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया था। परिवार वाले बालिका को अस्पताल से बाहर ले गए थे। वापस लौटकर आए तो उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।


By - sagar tv news

14-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.