सेना के जवान ने महिला मित्र के साथ परिचितों को करोड़ों का चूना लगाया


 

 

सेना के जवान ने हेरा फेरी फिल्म की तरह पैसा डबल करने का झांसा देकर लाखों करोड़ों रूपये ठग लिए। मामला रीवा जिले के लौर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां 420 के मामले में पुलिस ने सेना के एक जवान को आरोपी बनाते हुए उससे पूछताछ कर मामले पर जांच की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के बैंक अकाउंट की जांच की जिसमें पुलिस को अकाउंट में करोड़ों रुपए का ट्रांजैक्शन मिला है। इस दौरान आरोपी के बैंक अकाउंट में बकाया राशि के रूप में मात्र 98 रूपये ही मिले हैं। तो दूसरे में 5 हजार रूपये मिले। जिसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि सेना जवान के द्वारा अपने महिला मित्र के साथ मिलकर परिचित लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा था। जिनसे बीटीसी ब्लैक एंड वाइट कंपनी में पैसे लगाकर दोगुना करने की बात कहते हुए करोड़ों रुपए की ठगी की गई थी। सेना का जवान मेरठ में पदस्थ है
रीवा जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सेना के 1 जवान के खिलाफ ठगी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो राज़ खुलते गए। पुलिस ने 420 का मामला दर्ज करते हुए आरोपी जवान के खिलाफ सेना बटालियन में शिकायत की।
पुलिस के मुताबिक आरोपी 2015 में सेना में भर्ती हुआ था वो समय-समय पर अपने गांव आता और बीटीसी ब्लैक एंड वाइट कंपनी में पैसे इन्वेस्ट करने से पैसे दोगुने होने की जानकारी लोगों को देता था। लोग झांसे में आते गए। उसने सैकड़ों परिचित लोगों से करोड़ों रुपए इकट्ठा किये और बाद में कंपनी के भाग जाने की बात कहने लगा। जिसके बाद लोगों ने शिकायत की थी। उसकी एक महिला मित्र ने भी अपने परिचित लोगों को इसी तरह का चूना लगाया।
मामले पर एडिशनल एसपी शिव कुमार वर्मा ने जानकारी दी


By - sagartvnews

15-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.