सागर-कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ बात करने का कहा,मना करने पर कटर से किया हमला SAGAR TV NEWS


 

सागर के मकरोनिया थाना क्षेत्र में पंचवटी लॉज के पास कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। सिरफिरे युवक ने छात्रा से बात करने का बोला। मना करने पर उसने छात्रा पर कटर से हमला कर दिया। लेकिन आसपास खड़े लोगों ने छात्रा को बचा लिया। वहीं युवक को पकड़ लिया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया है। मामले में छात्रा ने मकरोनिया थाना पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।सूचना के अनुसार गायत्री नगर निवासी 18 वर्षीय छात्रा घर से कोचिंग के लिए गई थी। बुधवार रात कोचिंग से वापस अपने घर लौट रही थी। तभी कोचिंग क्लास से कुछ दूरी पर पंचवटी लॉज के पास पड़ोस में रहने वाले आकाश सेन ने छात्रा को रास्ते में रोका और बात करने का कहने लगा। छात्रा ने बात करने से इनकार किया तो आरोपी ने मां और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। युवक की हरकतों को देख छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए। तभी युवक ने छात्रा पर कटर से हमला किया। लेकिन लोगों ने छात्रा को बचा लिया। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही छात्रा के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छात्रा के साथ मकरोनिया थाने पहुंचकर मामले में शिकायत की। शिकायत पर मकरोनिया पुलिस ने आकाश सेन निवासी गायत्री नगर के खिलाफ छेड़छाड़ समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।


By - sagar tv news

16-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.