परिवहन मंत्री और अधिकारीयों का हज़ारों में बिजली बिल बकाया विभाग ने चस्पा की सूची || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर शहर के मधुकर शाह वार्ड के निवासी राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का 84 हजार रूपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है, बिजली कंपनी के बड़े बकायेदारों में जारी की गई सूची में मंत्री गोविंद सिंह और उनके बड़े भाई गुलाब सिंह का भी नाम शामिल है। इसके अलावा कलेक्टर बंगला, एसपी ऑफिस, केंट सीईओ सहित डॉक्टर, एक्टर, समाजसेवी और कॉलोनाइजर भी बिजली कंपनी के बकायादार हैं। इन्हे कुछ हजार से लेकर 50 हजार से ज्यादा तक कि बिल की राशि का भुगतान करना है। बिजली कंपनी ने इन बड़े बकायेदारों की सूची सार्वजनिक कर दी है। जिसमें इनके नाम सामने आए हैं। हालांकि इस मामले में कंपनी के अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
बता दे कि बिजली विभाग के मुताबिक़ सिविल लाइन जॉन से कलेक्टर बँगला 11 हजार 455, केंट सीईओ 24 हजार 700, गोविंद सिंह राजपूत से 84 हजार 388 रूपये, वकीलचंद गुप्ता से 40 हजार 209 रूपये, गुलाब सिंह राजपूत से 34667 रूपये, एसपी ऑफिस 23428, सूर्यांश सुशील तिवारी 27 हजार 073 रूपये कमांडेंट 16 वी बटालियन 18 650 रूपये सहित अन्य लोगो की सूची सार्वजनिक की गई है।
वही बिल बसूली को लेकर अभियंता एस के सिन्हा का कहना है कि सागर नगर संभाग में 91 हजार उपभोक्ता है जिनमें 67000 ने बिल जमा कर दिया है शेष बचे उपभोक्ताओं के लिए फोन लगाए जा रहे हैं s.m.s. किए जा रहे हैं और नोटिस भेजकर बिल जमा करने का अनुरोध किया जा रहा है बिल जमा नहीं होने पर कनेक्शन काटने जैसी कार्यवाही की जा रही है।


By - sagar tv news

20-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.