भाजपा सांसद बोले सरपंच की 15 लाख के भ्रष्टाचार की शिकायत मत करो,चुनाव में इतना खर्च होता है


 

 

भाजपा सांसद ने भ्रष्टाचार की अजीब परिभाषा गढ़ी है। वो बोले की सरपंच की 15 लाख के भ्रष्टाचार की शिकायत नहीं करो, चुनाव में इतना खर्च होता है। दरअसल अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाले रीवा संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सांसद कह रहे हैं की सरपंचों के द्वारा किए गए 15 लाख रुपए के भ्रष्टाचार पर उन्हें माफी देनी चाहिए। क्योंकि इससे ज्यादा खर्चा तो उनका चुनाव में हो जाता है। जिसके बाद अब सांसद की इस बयान की काफी आलोचना हो रही है।
बताया जा रहा है कि सांसद मीडिया सेमिनार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे। जहां पर उन्होंने भ्रष्टाचार पर अपनी बात रखते हुए भ्रष्टाचार की अजब गजब परिभाषा पेश की है। जिसमें उन्होंने 15 लाख रुपए तक के भ्रष्टाचार पर सरपंचों को माफी दिए जाने की वकालत की है।


By - sagartvnews

28-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.