सागर-खाना परोसने में हुई देरी तो ढाबा कर्मचारी की जान लेने पर उतारू हो गए युवक || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के खिमलासा में ढाबा पर खाना खाने को आए कुछ युवकों ने ढावा कर्मचारी पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। जिसे गभीर हालत में जिला चिकित्सालय सागर रेफर कर दिया। जानकारी देते हुए ढाबा संचालक बृजेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया की प्रीतम यादव और उसका एक अन्य साथी दोनों निवासी गोदू विजयपुरा नशे की हालत में ढाबा पर खाना खाने आया थे। और खाने को लेकर झगड़ा शुरू हुआ दोनों युवको ने खाना बना रहे गणेश पर धारदार हथियार से पीछे से हमला कर दिया दोनो ने गणेश पर कई वार किए। ढाबा पर अन्य कर्मचारियों ने बीच बचाव किया। कुछ लोगो ने उन दोनो की पिटाई भी कर दी। जिससे प्रीतम यादव भी घायल हो गया। सूचना मिलते ही खिमलासा पुलिस मौके पर पहुंची। डॉयल 100 की मदद से सभी घायलो को खिमलासा अस्पताल भेजा गया। लेकिन वहां कोई डॉक्टर नहीं होने से दोनों घायलों को खुरई सिविल अस्पताल लाया गया। जहा प्राथमिक इलाज के बाद दोनो को जिला चिकित्सालय सागर रेफर कर दिया गया। खिमलासा पुलिस मामले की जांच में जुटी