सागर- एक्शन में नज़र आये नगर पालिका CMO जबरदस्त कार्यवाई कर हटाया अतिक्रमण


 

 

सागर के उपनगरीय क्षेत्र मकरोनिया में सीएमओ इशांक धाकड़ के नेतृत्व में मकरोनिया चौराहे से ओवर ब्रिज तक दुकानों के बाहर अवैध रूप जमाए गए कब्जे को हटाया गया। इस दौरान दुकानदारों में हंडकंप मच गया। कुछ दुकानदार दुकानों के बाहर रखे सामान को समेटते हुए दिखाई दिए। वहीं कुछ दुकानदारों ने विरोध भी किया तो अधिकारियों ने उन्हें समझाइश देकर शांत करा दिया। इसके अलावा नगर पालिका के अमले ने फुटपाथ पर अतिक्रमण जमाए 3 स्थानों पर से निर्माण साम्रगी को जब्त कर बंडा रोड के फुटपाथों को अतिक्रमण से मुक्त कराया। साथ ही दुकानों के बाहर अवैध रूप से लगे टीनशेड और सीढियों को हटवाया। इसके अलावा सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में अलग से टीनशेड लगाने पर जुर्माना कार्रवाई के साथ ही दुकानों को सील किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में नालों और नालियों पर चाट और चाय‌ के 5 ठेलों पर डस्टबिन नहीं रखने साथ ही आस-पास गंदगी फैलाने पर 500-500 रूपए का जुर्माना लगाकर वहां से हटवाया गया। यही नहीं प्रतिबंधित पॉलिथिन इस्तेमाल करने वाले 8 दुकानदारों से पॉलिथिन जब्त कर चालान किए गए। वहीँ इधर-उधर कूड़ा ड़ालने और जलाने वाले दुकानदारों पर भी 500-500 रूपए का जुर्माना लगाया गया। कुल 25 दुकानों से 6650 रूपए का आर्थिक दंड लगाया गया


By - sagartvnews

30-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.