दो लेडी डॉन के आतंक से कांप उठा मिनी मुंबई,लड़की को घसीटते हुए किया किडनैप || SAGAR TV NEWS ||


 

 

दो लेडी डॉन के आतंक से कांप उठा मिनी मुंबई,लड़की को घसीटते हुए किया किडनैप || STVN INDIA ||

मिनी मुंबई कहा जाने वाला इंदौर शहर इन दिनों दो लेडी डॉन और उनके बीच की गैंगवार के लिए चर्चा में बना हुआ है। इंदौर की लेडी डॉन सोनिया ने एक अन्य सरगना सोनिया डॉन के नाबालिग बहन का अपहरण कर लिया। इस दौरान लेडी डॉन और उसे गुर्गों ने बच्ची को बेरहमी से पीटा और उसका वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ।लेडी डॉन सोनिया और काजल, एक अन्य लेडी डॉन जोया के साथ मिलकर काम करती हैं। जोया बीते दिनों एक युवक की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। इसके बाद सोनिया और काजल में किसी बात को लेकर दुश्मनी हो गई है।जिसके बाद दोनों गैंग के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है. इसी दुश्मनी के चलते काजल से बदला लेने के लिए सोनिया ने अपने पति अली और मां नीतू के साथ, काजल की नाबालिग बहन का अपहरण कर लिया। सोनिया ने काजल से बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया पुलिस को जब इसकी जानकारी हुई तो पुलिस ने जांच कर इंदौर से 15 किलोमीटर दूर बाणगंगा से सकुशल बच्ची को बरामद कर लिया. साथ ही पुलिस ने सोनिया डॉन, उसके पति अली और मां नीतू समेत कुछ अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है। लेडी डॉन सोनिया के भी कई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुए हैं। ये गैंग नशा, लूट, फिरौती और वसूली जैसी घटनाओं में लिप्त हैं। शहर के कई अपराधी इन लेडी डॉन के अंडर काम करते हैं. दोनों ही महिला अपराधी खुद को लेडी डॉन कहलवाना पसंद करती हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर खासी पॉपुलर हैं।


By - SARJU PATEL, STVN INDIA - SAGAR TV NEWS

30-Dec-2021

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.