बीमार बच्चों के साथ मनाया नया साल,डॉक्टर और स्टाफ ने उपहार के साथ बांटे कंबल


 

 

आम तौर पर नए साल का स्वागत लोग परिवार या दोस्तों के साथ जश्न और पार्टी से करते हैं लेकिन एमपी के बैतूल जिला अस्पताल में नए साल पर कुछ अनोखा नजारा देखने को मिला। डॉक्टर और स्टाफ ने शिशु वार्ड में भर्ती बच्चों को नए साल की शुभकामनाओं के साथ उन्हे उपहार दिए। बीमार बच्चों को कंबल और चॉकलेट वितरित किये। बैतूल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक की रक्तकोष अधिकारी अंकिता सीते ने अपने स्टाफ के साथ जिला अस्पताल के शिशु वार्ड के बच्चों को खुशी बांटने के उद्देश्य से उनके बीच पहुंचकर बच्चों से और उनके परिजनों से हैैप्पी न्यू ईयर बोलकर माहौल को खुशनुमा कर दिया।
डॉक्टर और स्टाफ ने जिस तरह शिशु वार्ड के बच्चों के बीच नया साल मनाया उससे बच्चों के चेहरों पर तो मुस्कान आ ही गई। उनके परिजन भी खुश हो गए।
आयोजन करने वाली रक्तकोष अधिकारी डॉ. सीते का कहना है कि वो एक डॉक्टर हैं और उनका काम है लोगो की सेवा करना है साथ ही एक ब्लड बैंक ऑफिसर है। सबसे ज्यादा रिश्ता है यहां छोटे-छोटे बच्चे जो सिकलसेल और थैलिसीमिया से पीडि़त हैं। जिनके साथ ज्यादा रहता है। कोशिश यही है की अपना स्पेशल डे को और भी स्पेशल बना सकें इन लोगो के साथ सेलिब्रेट करके। 
वहीँ बीमार बच्चे की मां कल्पना कसारे ने कहा की ये सब देखकर अच्छा लगा।-----


By - sagartvnews

02-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.