अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम लेकिन पूर्व विधायक के विरोध के चलते बेरंग लौटी टीम


 

 


दमोह जिले के हटा नगर पालिका द्वारा नगर में अतिक्रमण विरोधी अभियान की कवायद पर पहले ही दिन पूर्व विधायक ने पानी फेर दिया। दरअसल अभियान शुरू होने के दौरान पहुंचे पूर्व भाजपा विधायक डॉ. विजय सिंह राजपूत ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का कड़ा विरोध करते हुए प्रशासन पर व्यापारियों के उत्पीड़न के आरोप लगाए। बताया गया की नगर पालिका द्वारा एसडीएम कार्यालय के मुख्य द्वार पर लगी सब्जी और हाथ ठेला दुकानों को हटाने की तैयारी थी जहाँ अतिक्रमण अमले का दुकानदारों ने विरोध किया। इसी दौरान मौके पर पूर्व विधायक पहुंच गए। जिन्होंने इस कार्यवाई का विरोध करते हुए कहा की छोटे गरीब दुकानदारों के साथ अन्याय किया जा रहा है। जबकि वह नाली पर छोटी सी दुकान लगाकर अपना जीवन यापन करते हैं। इसके बाद पूर्व विधायक दुकानदारों के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा की गरीबों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। करीब आधा घंटे तक चले पूर्व विधायक के विरोध के बाद नगर पालिका का अमला बेरंग वापिस लौट गया।


By - sagartvnews

04-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.