वैक्सीन लगते ही स्कूली छात्रा की बिगड़ी हालत लेकिन डॉक्टरों ने नहीं किया इलाज


 

 


एक स्कूली छात्रा को वैक्सीन लगाई गयी जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ गयी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया। लेकिन यहां पर संवेदनहीनता दिखाते हुए अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने पुलिस केस बताकर छात्रा का इलाज करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद उसकी हालत और बिगड़ गई। मामला रीवा जिले के सेमरिया तहसील क्षेत्र अंतर्गत भोलगढ़ गांव से सामने आया। मामले में संज्ञान लेते हुए दूसरे दिन कलेक्टर ने डॉक्टरों की टीम भेज कर छात्रा का इलाज शुरू कराया।
दअरसल बीते दिन प्रदेश सरकार द्वारा 15 से 18 साल के बच्चों के लिए महा वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत की थी। जहाँ जगह-जगह स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को टीके लगाए गए। इस दौरान रीवा जिले के भोलगढ़ गांव में वैक्सीन लगवाने के बाद एक छात्रा की तबीयत खराब हो गई थी। जब डॉक्टरों ने इलाज करने से मना किया तो उसके परिजन बिना इलाज के ही उसे लेकर अपने घर चले गए।
वहीँ मामले की शिकायत रीवा कलेक्टर इलैया राजा टी से की गई तब दूसरे दिन कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बच्ची के इलाज की खातिर मेडिकल टीम को उसके घर पर भेजा। तब उसका इलाज किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक अब बच्ची की हालत में सुधार है। बताया की वो वैक्सीन लगवाने के बाद थोड़ी घबरा गई थी जिससे उसकी तबीयत खराब हुई।


By - sagartvnews

05-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.