सरेराह युवक के साथ पुलिस का अमानवीय चेहरा वीडियो वायरल हुआ तो मचा बवाल


 


बीच सड़क पर एक युवक के साथ ज्यादती करते पुलिस के अमानवीय चेहरा सामने आया है। युवक की सरेराह डंडों से पिटाई की गई, उस पर ठंडा पानी डाला गया। लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के हाथ पैर फूल गए हैं। मामला शिवपुरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से सामने आया है। बताया गया की फिजिकल थाना क्षेत्र में सुर्या राठौर नाम का युवक शराब पीकर दुकानदारों को गाली गलौज कर रहा था। जिसके चलते दुकानदारों ने इसकी शिकायत थाने में तैनात पुलिसकर्मियों से की, लेकिन युवक को समझाने के बजाय पुलिस वालों ने उस पर पहले तो भरी ठंड में ठंडा पानी डाला। इससे उसका नशा हवा करने की कोशिश की, लेकिन जब युवक नहीं माना तो सरेआम डंडों से धुनाई कर दी। जिसका वीडियो वायरल हो गया। जो बीते 31 दिसंबर का बताया जा रहा है। मामले में एसडीओपी अजय भार्गव का कहना है। कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। और तीन दोषी पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया है। उनका मानना है की पुलिस का ये रवैया ठीक नहीं है

 


By - sagartvnews

05-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.