हाईप्रोफाइल मामला: थाइलैंड की युवतियों के वीजा की जांच में जुटी पुलिस || STVN INDIA ||


 

 

हाईप्रोफाइल मामला: थाइलैंड की युवतियों के वीजा की जांच में जुटी पुलिस || STVN INDIA ||

इंदौर के विजय नगर में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा था। पुलिस ने गुरुवार को शगुन आर्केड बिल्डिंग में चल रहे स्पा सेंटर पर छापा मारा। यहां से 10 युवतियों और 8 युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें 7 युवतियां विदेशी हैं। पूछताछ में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पता चला है कि स्पा सेंटर का संचालक कस्टमर्स से 5 से 10 हजार रुपए तक वसूलता था। धंधे में शामिल युवतियों को कमीशन के तौर पर दो से तीन हजार रुपए देता था। इस धंधे के लिए उसने थाईलैंड की लड़कियों को भी नौकरी पर रखा था।क्राइम ब्रांच एसीपी गुरुप्रसाद पाराशर मुताबिक टीम को सूचना मिली थी कि विजयनगर स्थित SPA सेंटर में बॉडी मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार चलाया जा रहा है। यहां विदेशी युवतियों से भी धंधा करवाया जा रहा है। पुलिस ने उक्त सेंटर में छापा मारा। टीम जब भीतर पहुंची, तो केबिन में कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। केबिन में आपत्तिजनक सामग्री भी रखी थी। टीम ने सभी केबिन को सर्च किए, तो यहां से 10 युवतियों और 8 युवक पकड़ में आए। इसमें कुछ विदेशी युवतियां भी हैं।जानकारी है की देह व्यापार की सरगना भोपाल की कृष्णा और नीलम खेमानी बताई जा रही है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है। यहां से गिरफ्तार थाइलैंड की युवतियों के पासपोर्ट और वीजा की भी जांच होगी।


By - SARJU PATEL, STVN INDIA - SAGAR TV NEWS

07-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.