भाजपा के पूर्व मंत्री की प्रोफेसर बेटी ने की सुसाइड


 

 


 भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता मोती कश्यप की बेटी ने अधारताल रामनगर में स्थित अपनी ससुराल में शुक्रवार की रात  फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर प्रकरण को जांच में लिया है। घटना के समय घर में कोई नहीं था। परिजनों ने फंदे से उतार कर उन्हें निजी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  अधारताल पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि रामनगर निवासी तृप्ति पटले  42 ने फांसी लगा ली है। सूचना पर पुलिस बल मौके पहुंचा और जांच शुरू की।  बताया जा रहा है कि तृप्ति पटले शहपुरा स्थित कॉलेज में प्रोफेसर थी और उनकी 2017 में अधारताल रामनगर निवासी महेश पटले से विवाह हुआ था ।


अधारताल पुलिस के मुताबिक बीजेपी के कटनी बड़वारा से विधायक और पूर्व मंत्री मोती कश्यप की बेटी l सृष्टि पटले शहपुरा डिंडोरी स्थित शासकीय महाविद्यालय में प्रोफेसर थीं। पहले पति से तलाक के बाद 42 वर्षीय सृष्टि ने महेश पटले से 2017 में लव मैरिज की थी। हालांकि उनकी कोई संतान नहीं हुई। परिजन शुरू में इस शादी के खिलाफ थे, लेकिन बाद में शादी को स्वीकार कर लिया था।न्यू रामनगर में रह रही सृष्टि पटले शाम पांच बजे शहपुरा से लौटी थी। दो मंजिल वाले इस घर में सास समेत परिवार के अन्य लोग भी साथ ही रहते हैं। सृष्टि अपने कमरे में गई। पति महेश पटले घर में नहीं थे। इसी बीच सृष्टि फंदे पर झूल गई। परिजनों की नजर काफी देर बाद पड़ी। वे उसे उतारकर निजी अस्पताल ले गए।

मोती कश्यप ने दामाद महेश पटले पर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी ने लव मैरिज की थी। शादी के बाद से ही महेश बेटी को प्रताड़ित करने लगा था। वह ड्यूटी से लौटी और सुसाइड कर लिया। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।

 अधारताल सीएसपी प्रियंका करचाम के मुताबिक अभी परिजनों का बयान होना है। दोनों पक्षों से बातचीत के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। प्रारंभिक जांच में सृष्टि के लव मैरिज करने और बच्चे न होने की बात सामने आई है। इसी एंगल पर जांच कर रहे हैं।

 
 

By - sagartvnews

08-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.