सागर में प्रशासन और पुलिस एक्शन में धड़ाधड़ 600 लोगों के काटे चालान || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर में एक दफा फिर कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जहाँ प्रशासन बिलकुल अलर्ट मोड पर है। शनिवार को जिले भर में करीब 600 लोगों के चालान काटकर उन्हें मास्क लगाने की हिदायत दी गयी है। दरअसल संक्रमण को रोकने शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में रोको टोको अभियान शुरू किया गया है। सागर शहर में कटरा स्थित पुलिस चौकी के पास प्रभारी कलेक्टर क्षितिज सिंघल,एसपी तरुण नायक,निगमायुक्त आरपी अहिरवार ने इस अभियान की शुरुआत की थी। इसके बाद इस अभियान के तहत जिले भर में पुलिस थानों के अंतर्गत 600 से ज्यादा लोगों को समझाइश दी गई और चालानी कार्यवाई भी की गई।
एसपी तरुण नायक ने बताया कि जिले के सभी थाना अंतर्गत रोको टोको अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


By - Sagar tv news

08-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.