सागर- ट्रक ड्राइवर को फोर व्हीलर ओवरटेक करना महंगा पड़ा, 3 लोग अस्पताल में भर्ती || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र में ओवर टेकिंग को लेकर दबंगों ने ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट कर दी जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। इसके साथ ही बीच-बचाव करने आए दो अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की है। जिससे वह घायल हुए हैं घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सानौधा थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 407 वाहन लेकर राजेश साहू सागर गढ़ाकोटा रोड पर जा रहे थे। इसी दौरान फोर व्हीलर सवार मनोज लोधी और उनके साथियों ने पांडव ढाबा के पास वाहन को रोककर राजेश साहू के साथ मारपीट करने लगे, बीच-बचाव करने आए ढाबा संचालक के छोटे भाई अशोक लोधी के साथ भी उन्होंने मारपीट कर दी। वहीं एक अन्य व्यक्ति को भी मुंदी चोटे आई हैं आरोपी और पीड़ित पक्ष रगोली गांव के निवासी हैं थाना प्रभारी अनुपमा शर्मा ने बताया फिलहाल मामला दर्ज हो गया है एफएसएल भी मौके पर आई थी। एमएलसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायगी।


By - Sagar tv news

09-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.