सागर-सूने मकान में करीब 20 लाख की चोरी चोरों की तलाश में जुटी पुलिस || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर जिले के खुरई शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार चोरियों की घटनाएं सामने आ रही हैं। शहरी थाना क्षेत्र के सरयू नगर कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 15 से 20 लाख रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि देहात थाने से कुछ कदम की दूरी पर ही चोरी करने से चोर नहीं डरे। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पड़ोसियों ने बताया कि सुबह ताला टूटा देख कर पुलिस को सूचना दी गई। एफएसएल टीम आने के बाद घर में घुस कर देखा तो पूरी अलमारियां व दरवाजे टूटे हुए पड़े थे। पिछले कुछ दिनों से मकान मालिक आशीष सिंह व उसका परिवार गांव पर थे। जानकारी लेने के बाद परिजन संतोष सिंह पटेल ने बताया कि चोर लगभग डेढ़ लाख रुपए नकदी व 20 तोला सोने के जेवर चोरी कर ले गए। चोरों ने सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे का डीपीआर भी साथ में ले गए। सूचना मिलते ही शहरी थाना पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ घटना का जायजा लिया। एफएसएल की टीम ने फिंगर प्रिंट भी निकालें। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


By - Sagar tv news

13-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.