सागर/शाहगढ़ में कच्ची शराब के डेरों पर कार्यवाई दो पर मामला दर्ज


 

 

सागर जिले के शाहगढ़ क्षेत्र में एक बार फिर पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के डेरों पर दबिश देकर कार्यवायी की है। और दो लोगों को पकड़ा। बाकी लोग भागने में कामयाब रहे। बताया गया की पन्द्र नंबर शिवाजी वार्ड में कुचबंदिया समाज द्वारा अवैध शराब बनाने का कारोबार सालों से चल रहा है। कार्यवाई के दौरान पुलिस को कुचबंदिया जाति की महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद बड़ी मात्रा में पुलिस बल और महिला आरक्षकों की मौजूदगी से पुलिस ने महुआ लहान और अवैध कच्ची शराब जब्त करने में सफलता हासिल की। इस दौरान पुलिस को अवैध शराब बनाने वालों के घरों में 15 लीटर के प्लास्टिक जार मिले, जिसमें महुआ समेत अन्य सामग्री भरकर जमीन के अंदर गड्ढे में रखी गई थी जिसे निकालने पुलिस को जेसीबी मशीन और नगरपरिषद के वाहनों सहित कर्मचारियों की मदद लेनी पड़ी।
आपको बता दें की एसपी के विशेष निर्देश पर अवैध शराब बनाने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। जहाँ से लगभग 8 सौ प्लास्टिक के जार जिसमें महुआ लहान भरा हुआ था और शराब बनाने की सामग्री को जब्त कर नष्ट किया है। 115 लीटर अवैध कच्ची शराब को जब्त कर आरोपी देवपाल कुचबंदिया और रोहित कुचबंदिया पर आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया। मामले में एसडीओपी उमराव सिंह ने जानकारी दी।


By - sagartvnews

15-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.