सागर-दो बार दृश्यम फिल्म देखी फिर यू ट्यूब देख कांग्रेस नेता का किया Murder || SAGAR TV NEWS ||


 

 

सागर-दो बार दृश्यम फिल्म देखी फिर यू ट्यूब देख कांग्रेस नेता का किया Murder

एमपी के सागर जिले के बांदरी थाना क्षेत्र में हुए कांग्रेस नेता और पूर्व सरपंच की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने सागोनी गाँव के ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी अमित साहू ने पुरानी रंजिश की वजह से अशोक चौबे की हत्या की थी । आरोपी अमित ने वारदात वाले दिन दो बार दृश्यम फिल्म और यूट्यूब देखकर घटना को अंजाम दिया था ताकि वह घटनास्थल से सबूत मिटा सके । वह 1 महीने पहले से पूर्व सरपंच की हत्या करने की योजना बना रहा था । मौका पाते ही उसने रात मैं अशोक चौबे की हत्या कर दी थी ।बता दें कि 1 और 2 जनवरी की रात बांदरी थाना क्षेत्र के सागोनी गांव में कांग्रेस नेता और तीन बार सरपंच रहे अशोक चौबे कि उन्हीं के घर में लहूलुहान हालत में लाश मिली थी । जहां साक्ष्य छुपाने के लिए ने मृतक के कपड़े उतार कर पानी की टंकी में छुपा दिए थे पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी । जिसमें गांव के ही संदेही को पकड़ा और सघन पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया । फिर पुलिस को बताया कि 2019 में एक सुसाइड के मामले में उसे जेल काटनी पड़ी थी । और उस समय सरपंच रहे अशोक चौबे से उसे कोई मदद नहीं मिली थी इसी वजह से उसने इस घटना को अंजाम दिया है । मामले में पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है । एडिशनल एसपी विक्रम कुशवाहा ने बताय की उसने इंटरनेट का सहारा लिया यह उसके मोबाइल के अवलोकन से और परीक्षण से सामने आया कि उसने दो दृश्यम पिक्चर और यूट्यूब का उसने सहारा लिया है तो हो सकता है उसने घटना करने के पूर्व उसकी जो प्लानिंग का पार्ट है उसका यह हिस्सा हो सकता है


By - SARJU PATEL, STVN INDIA - SAGAR TV NEWS

15-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.