62 साल पुरानी टंकी को किया गया धराशाई


 

 


सागर जिले के  खुरई के नगर पालिका परिसर में बनी करीब 62 सालों पुरानी पानी की टंकी को आखिरकार धराशाई कर दिया गया। यह टंकी लंबे समय से जर्जर हालत में हो गई थी। नगर पालिका प्रशासन ने इसको डिस्मेंटल घोषित कर हटाने के लिए एक कंपनी को ठेका दिया गया था। अनुभवी कंपनी के कर्मचारियों ने पहले टंकी खंबो को थोड़ा थोड़ा तोड़कर कमजोर किया। इसके बाद टंकी को एक ओर से रस्सियों से बांधकर जेसीबी मशीन से खींचकर गिरा दिया। इस कार्य मे कंपनी को 3 दिनों का समय लग गया। कंपनी के अनुभव के कारण टंकी गिराने में कोई घटना नहीं हुई न ही आसपास  किसी का कोई नुकसान हुआ। नपा परिसर की एक बाउंड्री बाल को पहले हटाना पड़ा था। वहीं पर अतिक्रमण में बनी एक कच्ची दुकान को भी पहले तोड़ना पड़ा। बताया जा रहा है कि इस खाली जगह में अब दूसरे निर्माण कार्य किये जाएंगे।


By - sagartvnews

20-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.