संसद परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाने को लेकर ट्रोल हुई हेमा मालिनी,धर्मेन्द्र ने कहा - मुझे भी अनाड़ी लग रही थी


 

 

4521

 

83 साल के धर्मेन्द्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं और फैन्स के सवालों का भी जवाब देते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह भेंस और उसके बच्चे के साथ फनी बातचीत करते नजर आ रहे हैं। इसी वीडियो पर कुछ यूजर्स ने कमेन्ट करते हुए हेमा मालिनी पर एक सवाल पूछ डाला जिसका धर्मेन्द्र ने मजेदार जवाब भी दिया।

 

4521

 

यूजर्स ने पूछा हेमा पर सवाल: दरअसल, हाल ही में हेमा संसद के बाहर स्वच्छ भारत अभियान के तहत झाड़ू लगाते हुए नजर आई थीं लेकिन उनके झाड़ू लगाने के तरीके ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल करवा दिया। ऐसे में यूजर्स ने धर्मेन्द्र से पूछा, सर मैडम ने कभी असल में झाड़ू नहीं उठाई क्या? इस पर धर्मेन्द्र ने जवाब दिया-हां फिल्म्स में, मुझे भी अनाड़ी लग रही थी। मैंने मगर बचपन में, अपनी मां का हमेशा हाथ बंटाया है, मैं झाड़ू में माहिर था, मुझे स्वच्छता पसंद है।

 

धर्मेंद्र और फेन्स के बीच हुई बातचीत

 

4521


फैन्स ने की धर्मेन्द्र की ईमानदारी की तारीफ: धर्मेन्द्र के इस ईमानदारी भरे जवाब ने उनके फैन्स को गदगद कर दिया और कहा-आपके ईमानदारी भरे जवाब ने मेरा दिल जीत लिया। मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं। हेमा मौजूदा समय में मथुरा से बीजेपी सांसद हैं। धर्मेन्द्र से उनकी शादी 1980 में हुई थी। हेमा से धर्मेन्द्र ने दूसरी शादी की थी, हेमा से उनकी दो बेटियां ईशा और अहाना हैं।


By - sagar tv news

15-Jul-2019

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.