सागर-21 दिनों तक जिंदगी से लड़ा मासूम लेकिन हो गया दुखद अंत || SAGAR TV NEWS ||


 

आज हम आपको एक नवजात बच्चे की खबर दिखा रहे हैं जिसे देखकर और सुनकर आप भी भाबुक हो जायेगे दरअसल पूरा मामला सागर जिले के सुरखी विधानसभा के जैसीनगर विकासखंड के सेमाढाना गांव का है, जहाँ के रहने वाले अरविंद पटेल जिनके यहाँ शादी के 5 साल तक कोई संतान नहीं हुई, काफी इलाज और मंदिरों में मत्था टेकने के बाद 5 साल बाद 31 दिसंबर 2021 को एक बालक का जन्म हुआ,कुछ दिन बाद ही बच्चे को नोमिनिया की शिकायत बताई गयी तुरंत ही परिवार के लोग बच्चे को लेकर सागर ले गए। अस्पताल मे जांच में बच्चे की आहार नली मैं गड़बड़ी बताई गई गंभीर हालत को देखते हुए और परिवार के लोग तुरंत बच्चे को लेकर भोपाल रवाना हुए परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी, मामला सुरखी विधानसभा क्षेत्र का था और मामले की जानकारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को लगी उन्होंने तुरंत ही बच्चे के समुचित इलाज के लिए मुख्यमंत्री सहायता योजना से ₹80,000 की राशि मंजूर कराई और परिजनों को सौपी बच्चे का भोपाल मे 20 दिन इलाज चला और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हो गया परिवार के लोग खुश थे कि आखिर उनका बच्चा सही सलामत है, 20 जनवरी को अस्पताल से बच्चे की छुट्टी के बाद परिजन नवजात को लेकर कार से अपने गांव सेमाढाना रवाना हुए इस दौरान सभी लोग खुश थे लेकिन मौत तो नवजात का हाथ धो कर पीछा कर रही थी, और भोपाल-सागर मार्ग रायसेन जिले के गढ़ी चौकी क्षेत्र मे कार और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हो गई टक्कर इतनी भीषण थी कि नवजात की मौके पर ही मौत हो गई, और 21 दिन तक मौत से संघर्ष करते हुए नवजात का दुखद अंत हो गया, साथ ही नवजात के पिता अरविंद, दादी पूना बाई और उसके मामा प्रदीप गंभीर घायल हुए जिनका भोपाल में जारी है और जैसे ही यह खबर सेमाढाना गांव के लोगोंको लगी तो उन्होंने गहरा दुख जताया वहीं मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने अपनी तरफ से परिवार की मदद की पूरी कोशिश की और आर्थिक मदद भी दिलाई लेकिन भगवान को तो कुछ और ही मंजूर था और इस तरह एक नवजात आखिर मौत से जंग हार गया


By - Sagar tv news

21-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.