रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी ने लोगों ने पकड़कर करा दी शादी


 

 


रात के अँधेरे में प्रेमी-प्रेमिका को मिलना भारी पड़ गया। लोगों ने उन्हें पकड़ लिया फिर क्या था इसके बाद दोनों को पकड़कर मंदिर ले गए जहाँ दोनों की शादी करा दी। अजीबोगरीब ये मामला बिहार के छपरा जिले के मशरख से सामने आया। जानकारी के मुताबिक सहजीतपुर का रहने वाला अनिल महतो मशरख थाने के सिरसा जलालपुर की रहने वाली अपनी प्रेमिका से रात के अंधेरे में मिलने पहुंचा था। इसकी भनक गांव वालों को लग गई। जिसके बाद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और हंगामा शुरू कर दिया। दोनों के घरवालों को इसकी जानकारी दी गई जहाँ लड़के के घरवाले मौके पर पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्ष में विवाद बढ़ने लगा। इस पर ग्रामीणों ने मशरक पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। यहाँ पुलिस की पहल पर दोनों परिवार के बीच बातचीत शुरू की गई। पुलिस ने प्रेमी और प्रेमिका की शादी का प्रस्ताव दिया। और काफी मान मनौअल के बाद दोनों पक्ष इसके लिए राजी हो गये। मशरक बाजार से दूल्हा दुल्हन की शादी का जोड़ा खरीदा गया। इसके बाद प्रेमी जोड़े की थाना परिसर के नजदीक रामजानकी मंदिर में शादी करा दी गई।


By - sagartvnews

24-Jan-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.